इंश्योरेंस / TPA कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि -
1. नार्मल डिलीवरी का पैकेज डे केयर अथवा 24 घंटे (जो भी पहले हो) तथा LSCS (ऑपरेशन से) डिलीवरी का पैकेज 2-3 दिनों के लिए है। उसी तरह दूसरे ऑपरेशन का भी पैकेज और दिन निर्धारित है (जानकारी के लिए TPA कोऑर्डिनेटर से संपर्क करें)। अगर किसी कारणवश (कम्प्लीकेशन/सम्बंधित दूसरा रोग/कमजोरी/खून की कमी/मरीज अथवा परिजन की मर्जी इत्यादि) भर्ती का समय बढ़ता है तो अतिरिक्त भर्ती के समय का समस्त खर्च (रूम चार्जेज, डॉक्टर विजिट, दवाईया, जांचे, खून चढ़ाना, कोई ऑपरेशन पुनः किया गया हो, इत्यादि) बिल में पैकेज के साथ अलग से जोड़े जायेंगे जिसे फाइनल बिल के तौर पर इंश्योरेंस कंपनी अथवा TPA को डिस्चार्ज के समय भेजा जायेगा। कंपनी से अतिरिक्त खर्चे का approval नहीं आने की स्तिथि में अतिरिक्त खर्चे का भुगतान मरीज/परिजन द्वारा किया जायेगा।
2. डिलीवरी के बाद अगर इलाज हेतु नवजात शिशु की भर्ती होती है तो उसका खर्च माँ के भर्ती के खर्च से अलग होगा जिसका अग्रिम भुगतान (एडवांस) परिजन को शिशु के भर्ती के समय करना होगा । कार्डधारक से अनुरोध है कि शिशु को अपने पालिसी में जोड़ने के लिए तुरंत अपनी कंपनी को संपर्क करें ताकि उसके जुड़ने के उपरांत शिशु का भी इलाज इंश्योरेंस कंपनी /TPA के approval के बाद कैशलेस (cashless) से हो सके। शिशु के डिस्चार्ज के समय कंपनी से final approval आ जाने पर जमा एडवांस परिजन को वापस कर दिए जायेंगे।